फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations started to change the high tension line of electricity near Balwa overhead bridge

Shamli News: बलवा उपरिगामी पुल के पास बिजली की हाइटेंशन लाइन बदलने की तैयारी शुरू

Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations started to change the high tension line of electricity near Balwa overhead bridge
- पोल की फाउंडेशन तैयार, सात विद्युत पोल में नई लाइन अगले दो माह में खीचेंगी
विज्ञापन

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बलवा उपरिगामी पुल के शामली बाइपास के ऊपर से गुजर रही उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम की 125-125 केवीए की तीन हाइटेंशन लाइन बदलने के लिए खंभों की फाउंडेशन तैयार होनी शुरू हो गई है। अगले दो माह में बाइपास की जद में आ रही उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम की 125-125 केवीए की तीन हाइटेंशन लाइन में सात बिजली के खंभे लाइन बदली जाएगी। नए साल से पहले बलवा उपरिगामी पुल और बाइपास बनकर तैयार हो जाने के बाद चालू हो जाएगा। शामली शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे का बलवा से लेकर साईधाम तक जाने वाला दस किमी लंबाई का शामली बाईपास प्रस्तावित है। बलवा उपरिगामी पुल एवं एप्रोच रोड का निर्माण बाइपास के ऊपर से उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम की 125 केवीए की तीन विद्युत वितरण निगम की तार लाइन गुजरने के कारण पूरा नही हो पाया है। निर्माण एजेंसी की ओर से बलवा उपरिगामी पुल और बाइपास की एप्रोच रोड तैयार नही हो पाई है।
विज्ञापन

अब निर्माण एजेंसी की ओर से हाइटेंशन बिजली के पोल की लाइन बदलने के तहत फाउंडेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि 125-125 केवीए की तीन विद्युत हाइटेंशन लाइन की फाउंडेशन के बाद सात विद्युत पोल तैयार करके नई लाइन खींची जाएगी। पुराने विद्युत पोल की तार हटाई जाएगी। बरसात के बाद सितंबर माह में निर्माण एजेंसी की ओर से बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड तारकाेल लेपन का कार्य शुरू हो जाएगा। अगले तीन माह में बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोेच रोड बनकर तैयार हो जाएगी। दीपावली के बाद बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगी। उसके बाद छोटे बडे़ वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। शामली बाइपास चालू हो जाने के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली शहर को जाम से मुिक्त

बलवा बाइपास की हाइटेंशन बिजली की तार लाइन शिफ्टिंग के बाद बलवा उपरिगामी पुल चालू होने से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, हरिद्वार जाने से शामली शहर से जाम से मुक्ति मिलेगी। आने जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed