फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations started in the Health Department regarding the fear of Corona

कोरोना की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग में शुरू हुई तैयारियां

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations started in the Health Department regarding the fear of Corona
शामली। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में पिछले 14 दिन में कोरोना के सात केस सामने आए, जिनमें दो मरीज ठीक होने पर अब पांच केस सक्रिय हैं। कोरोना को लेकर शनिवार को जिला अस्पताल में रिहर्सल की जाएगी। इस बार जहां सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, वहां भी कोविड वार्ड तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में कोविड के नए मरीजों की संख्या बढ़ने से शासन ने सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले 14 दिन में कोरोना के सात केस सामने आए थे, जिनमें दो ठीक हो गए हैं। अब पांच केस सक्रिय चल रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और सभी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो रहे हैं। जिला अस्पताल में 200 बेड का कोविड अस्पताल पहले से ही बना हुआ है। इसके अलावा 10 बेड का पीकू वार्ड है। कोविड अस्पताल में साफ-सफाई कराई गई है और स्वास्थ्यकर्मियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। कोविड अस्पताल में सप्ताह में दो बार साफ-सफाई कराई जा रही है। कोरोना के मरीजों के लिए सभी जरूरी संसाधन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। हालांकि अभी तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी, सभी मरीज घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं। जिले में कांधला, झिंझाना और थानाभवन में ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं, वहां भी कोविड वार्ड बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड को लेकर रिहर्सल कराई जाएगी। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता ने बताया कि कोरोना के मरीज के मरीज को अब 14 दिन के स्थान पर सात दिन आइसोलेशन में रखा जाता है। अभी तक कोरोना का कोई गंभीर लक्षण वाला मरीज नहीं आया है। सभी मरीज घर पर रहकर ठीक हो रहे है। उन्होंने कहा कोरोना से घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed