फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations started for construction of new police line

Shamli News: नवीन पुलिस लाइन के निर्माण की तैयारियां शुरू

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations started for construction of new police line
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अनावसीय भवनों पर 93.45 करोड़ और आवासीय भवनों पर करीब 105 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण एजेंसी ने प्लांट लगाकर निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। एसपी कार्यालय 2019 में बनकर तैयार हो चुका है। पुलिस लाइन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था घोषित किया गया है। एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन की आधारशिला रख चुके हैं। एक साल पहले 31 मार्च 2022 को 198.70 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें आवासीय भवनों पर करीब 105 करोड़ और अनावसीय भवनों के निर्माण पर 93.45 करोड़ का बजट में प्राविधान किया गया है। गौतमबुद्धनगर की एक निर्माण एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की टीम ने पुलिस लाइन की भूमि पर डेरा डाल दिया है। ठेकेदार की ओर से प्लांट स्थापित किया जा रहा है। भूमि की पैमाइश पूरी हो चुकी है। मजदूरों-कर्मचारियों के आवास और प्लांट स्थापित होने के बाद चहारदीवारी निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जया यादव ने बताया कि पुलिस लाइन निर्माण के लिए अस्थाई रूप से निर्माण में प्रयुक्त ढांचा खड़ा किया जा रहा है। मजदूरों-कर्मचारियों के आवास और प्लांट में प्रयोग में होने वाली बालू, सीमेंट अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध होने के बाद पुलिस लाइन की चहारदीवारी का निर्माण होगा।
विज्ञापन

------------
मंडी स्थल पर अस्थाई रूप से चल रही है पुलिस लाइन
जिला बनने के बाद वर्ष 2012 से अस्थाई रूप से पुलिस लाइन शहर के भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी के भवन में चल रही है। नई पुलिस लाइन निर्माण में कम से कम दो साल लगेंगे। पुलिस लाइन निर्माण होने के बाद नवीन पुलिस लाइन भवन में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed