{"_id":"6140ec748ebc3e213820f88f","slug":"preparations-intensified-for-the-arrival-of-the-chief-minister-shamli-news-mrt556240664","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां
विज्ञापन
कैराना में जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तेज हुई तैयारियां
कैराना। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम के निर्देश पर हेलीपैड, पार्किंग व विजय पथिक कॉलेज पर सफाई शुरू कर दी गई है।
शामली में 2018 में एक चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और कांधला क्षेत्र में पीएसी बटालियन कैंप की स्थापना की घोषणा की थी। प्रशासन ने ऊंचागांव में पीएसी कैंप व गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए जमीन खरीद ली थी। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का इसी सप्ताह जनपद का दौरा प्रस्तावित है। हालांकि अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। तीन दिन पहले पीएसी कैंप की जमीन की सफाई के लिए सैकड़ों कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई थी।
मंगलवार को कैराना के विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेलीपैड व परिसर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही पब्लिक इंटर कॉलेज के ठीक सामने जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल पर भी साफ सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान विकास खंड कार्यालय, तहसील प्रशासन व पीडब्लूडी के अधिकारी मौके पर साफ-सफाई कार्य पर नजर रखे हुए हैं। कैराना नगर पालिका के सफाई नायक राजकुमार ने बताया कि करीब 400 सफाई कर्मी सफाई के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
ऊंचागांव जाने वाले मार्ग पर भरे जाने लगे गड्ढे
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने ऊंचागांव मार्ग पर सड़क के गड्ढों में पत्थर व डस्ट डालकर उन्हें भरवाने का कार्य शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 20 सितंबर से पहले मुख्यमंत्री कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में बनने वाले पीएसी बटालियन कैंप व गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की भूमि की आधारशिला रखेंगे। सीएम योगी हेलीकाप्टर से कैराना आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से होते हुए ऊंचागांव जाएंगे। कैराना-कांधला रोड पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने कांधला तिराहे से ऊंचागांव तक गड्ढों में पत्थर व डस्ट डालकर उन्हें भरवाना शुरू कर दिया।

कैराना में सीएम के दौरे की संभावना के चलते विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सफाई करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

कैराना में सीएम के दौरे की संभावना के चलते विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सफाई करते कर्मचारी व दि- फोटो : SHAMLI