फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations completed for Prime Minister's online program today

Shamli News: प्रधानमंत्री के आनलाइन आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

Mon, 26 Feb 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed for Prime Minister's online program today
शामली रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज ​ की आधार शीला कार्यक्रम के लिये लगाया टैट
शामली। अमृत भारत योजना के तहत मेरठ करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटकों पर चार लेन के उपरिगामी समेत दो हजार पुलों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सोमवार सुबह 10.30 बजे आधारशिला रखेंगें। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण शामली समेत दो हजार रेलवे स्टेशनों पर दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शामली रेलवे स्टेशन पर सीमेंट के पुल के नीचे कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर टेंट और शमियाना लगाकर मंच बनाया गया है। एक हजार भाजपा कार्यकर्ता और गण्यमान्य लोगो की बैठने की व्यवस्था ही गई है। प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम दो घंटे चलेगा।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना में शामली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। यह कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा होना है। योजना के तहत शामली मे मेरठ- करनाल हाईवे के 89 रेलवे रेलवे फाटक पर चार लेन का अंडरपास युुक्त उपरिगामी पुल और सर्विस लेन प्रस्तावित है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से मंडल के दो रेलवे पुलों की आधार सोमवार को रखेंगे। शामली रेलवे स्टेशन पर सोमवार काे प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी थान सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शामली रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम के लिए एक हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल सहित अन्य गण्यमान्य लोगो को बुलाया गया है।दिल्ली- शामली सेक्शन के मुख्य हित निरीक्षक यशपाल रावत ने बताया कि सुबह 10.30 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर सरती देवी के 30 बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बाद में विजेता 30 बच्चों कोे पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम 12.50 बजे तक प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण समाप्त होंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed