फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation started in schools regarding national income and scholarship scheme

राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना को लेकर विद्यालयों में शुरू हुई तैयारी

Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation started in schools regarding national income and scholarship scheme
- विद्यालयों के ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने पर दिया जा रहा जोर
विज्ञापन

- पिछले साल 48 सीट के मुकाबले 18 विद्यार्थी ले पाए थे योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना को लेकर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना को लेकर विद्यार्थियों के ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने और पूर्व में सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है। यह तैयारी इसलिए की जा रही है कि पिछले साल आवेदन कम होने से मात्र 18 विद्यार्थी ही योजना का लाभ ले पाए थे जबकि जिले में 48 सीट मिली थी।
राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इस योजना में पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म सितंबर-अक्तूबर माह में भरे जाएंगे और परीक्षा नवंबर माह में संभावित है। लेकिन परिषदीय विद्यालयों में अभी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को योजना के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षकों के व्हाटसअप ग्रुप बनाए गए हैं। जिन पर योजना और परीक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है, ताकि शिक्षकों के माध्यम से हर विद्यालय में विद्यार्थियों को समय रहते तैयारी पूरी कर सके। आवेदन से पहले विद्यालयों में तैयारी करने की वजह ये है कि पिछले साल विद्यार्थियों को पहले से योजना की जानकारी न होने के कारण बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

जिले को पिछले साल योजना में 48 सीट आवंटित की गई थी, जबकि 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इस बार ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने और पहले से ही परीक्षा संबंधी तैयारी कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। इस योजना के लिए जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को नोडल नामित किया गया है। उपमा शर्मा ने बताया कि इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति वर्ष 15 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के व्हाटसअप ग्रुप बनाए गए हैं, जिन पर शिक्षण सामग्री और योजना संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अभिभावकों से समय पर जाति, आय व मूल निवासी आदि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा जा रहा है ताकि आवेदन के समय कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि छात्र हित में छात्रवृत्ति योजना के ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराएं और विद्यार्थियों की पूर्व तैयारी कराने के साथ आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed