फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation of proposal for UP Roadways Bus Stand, Depot Workshop

यूपी रोडवेज बस अड्डा, डिपो कार्यशाला का तैयार हो रहा प्रस्ताव

Fri, 30 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation of proposal for UP Roadways Bus Stand, Depot Workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। तहसील सदर के सामने भूमि में यूपी रोडवेज बस अड्डा और डिपो कार्यशाला निर्माण के भूमि चयन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एडीएम संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शामली नायब तहसीलदार यूपी रोडवेज बस अड्डा और डिपो कार्यशाला भूमि का प्रपोजल तैयार कर रहे हैं।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक में पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग और साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिस पर एआरएम अनिल शुक्ला ने बताया कि शामली तहसील और बलवा बाईपास के पास यूपी रोडवेज का शामली बस अड्डा और डिपो कार्यशाला के लिए भूमि चयन की कार्रवाई चल रही है। एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार भूमि का प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं। डीएम जसजीत कौर ने एआरएम को निर्देश दिए कि वह अपने आरएम रोडवेज से भूमि खरीदने के लिए स्वीकृति प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में पूर्वी यमुना नहर लोवर खंड शामली/बड़ौत छोटी नहर की पुलिया, नाला पटरी पर अतिक्रमण, शामली में मुख्य डाकघर संचालित कराए जाने, कांधला में बस स्टैंड से सब्जी मंडी स्थल तक की सड़क की मरम्मत, मंगलवार व शनिवार को हनुमान टीला मंदिर की पार्किंग खुलवाने, नई मंडी गेट के दोनों ओर सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाए जाने के मुद्दे उठे। डाक विभाग से कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करना के निर्देश डीएम ने दिए। इसके अलावा कांधला बस स्टैंड से सब्जी मंडी स्थल तक की सड़क की मरम्मत के संबंध में अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सौरभ कुमार व सिद्धार्थ सौरव, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग, उप्र उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल, कांधला के नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, अनुराग जैन प्रदीप विश्वकर्मा, राहुल गोयल आदि व्यापार बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed