{"_id":"62717d1e42bd5a23e7303b2b","slug":"preparation-of-action-on-non-spot-examiners-from-evaluation-shamli-news-mrt587109934","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय पर पूरा न होने के कारण लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार अनुपस्थित रहने वाले करीब 73 परीक्षकों को चिन्हित कर सूची तैयार की गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
23 अप्रैल से आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बोर्ड ने चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार तक 77.68 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाया है। मंगलवार को ईद की छुट्टी के कारण मूल्यांकन कार्य बंद रहा। केंद्र पर अब 27472 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है और बोर्ड के दिए गए समय के अनुसार बुधवार का ही दिन बचा है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा है। बुधवार को मूल्यांकन कार्य पूरा करने की कोशिश रहेगा, हालांकि बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या जयादा होने के कारण मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद कम है। उन्होंने बताया कि डीआईओएस सरदार सिंह के निर्देश पर मूल्यांकन कार्य में लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की सूची तैयार की गई है। करीब 73 परीक्षक ऐसे हैं, जो लगातर अनुपस्थित चल रहे हैं। यह सूची डीआईओएस को सौंपी जाएगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जिनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।