फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation for the new season with the help of old books

विद्यालयों में नामांकन पर जोर, बच्चों को नहीं मिली नई पाठ्य पुस्तकें

Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation for the new season with the help of old books
विद्यालयों में नामांकन पर जोर, पुरानी किताबों से कराई जा रही पढ़ाई
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले 20 दिन हो चुके हैं। नए बच्चों के नामांकन पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन बच्चों को नई किताबें नहीं मिली हैं। बच्चों को पुरानी किताबें भी पूरी नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा एक से आठ तक के 596 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में शासन की तरफ से नए बच्चों के नामांकन कराने और विद्यालयों में उनकी शत प्रतिशत उपस्थित पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें नहीं हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शासन की तरफ से नि:शुल्क पाठय पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया था। 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा और 16 जून से फिर विद्यालय खुले हुए हैं।
विज्ञापन

अवकाश के बाद विद्यालय खुले हुए करीब 20 दिन हो गए, लेकिन बच्चों केे शासन स्तर से अभी नई किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। पिछले साल की किताबों से ही जैसे तैसे पढ़ाई का काम चलाया जा रहा है। गांव सिंभालका के उच्च माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा शिवानी ने बताया कि उसके पास सिर्फ एक किताब है। कक्षा चार की छात्रा मानसी ने बताया कि उसके पास दो-तीन किताबें हैं। अधिकतर बच्चों की किताबें फटी हुई हैं। नए बच्चों के पास किताबें नहीं होने से उन्हें दूसरे बच्चों के साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है। विद्यालय की शिक्षिका रुचि चौधरी व मीनाक्षी ने बताया कि अभी नई किताबें नहीं आई हैं। पुरानी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पिछले साल के बच्चों से पुरानी किताबें ली गई थीं, उन्हें इस साल बच्चों को दिया गया है। यही हाल जिले के अन्य विद्यालयों का है। वहीं, बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार का कहना है कि शासन से अभी नई पाठय पुस्तकें नहीं आई हैं। पाठय पुस्तकें प्राप्त होते ही बच्चों को वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed