फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation for conducting online classes in secondary schools is incomplete

माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारी अधूरी

Wed, 19 May 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Preparation for conducting online classes in secondary schools is incomplete
माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की तैयारी अधूरी
विज्ञापन

शामली। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश में 20 मई से कक्षा नौ से 12 तक की इस बार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। नियत तिथि पर कालेजों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित शुरू होने पर संशय बना हुआ है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि उन्हें अभी तक कक्षाओं के संचालन के लिए विभागीय शेड्यूल नहीं मिला है।
कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद चल रहा है। बच्चों को शिक्षण कार्य से जोड़े रखने के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। अब एक दिन कक्षाएं संचालित करने का एक दिन बचा है, लेकिन कॉलेजों में तैयारी अधूरी है। कहीं पर कक्षाओं के ग्रुप नहीं बने हैं तो कहीं पर शिक्षकों के संक्रमित होने की समस्या सामने आ रही है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि उन्हें अभी तक विभागीय शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही बच्चों के ग्रुप बना लिए गए थे, लेकिन अभी तक विभागीय शेड्यूल नहीं मिला है। शेड्यूल मिलने पर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. रुचिता ढाका, प्रधानाचार्या, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली
विभाग की तरफ से कक्षाओं के संचालन से संबंधित कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन शासन द्वारा 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की जानकारी मिली है। विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार कक्षाओं के ग्रुप बनाकर कक्षाएं चलाई जाएगी। व्यवस्था बनाने में एक दो दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, आरके इंटर कॉलेज शामली।
शासन स्तर से माध्यमिक विद्यालयों में 20 मई से कक्षा नौ से 12 तक की ऑनलाइन कक्षाएं चलाए जाने के निर्देश है। इसके लिए तैयारी की गई है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं का समय से संचालन शुरू कराया जाएगा।
- सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed