फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation begins for examination in degree colleges

डिग्री कालेजों में परीक्षा को लेकर शुरू हुई तैयारी

Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparation begins for examination in degree colleges
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में दो जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के 10 अगस्त तक परीक्षाएं खत्म कराने संबंधी निर्देश पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होना है। कालेजों में विश्वविद्यालय से नया परीक्षा कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में दो जुलाई से वार्षिक और आठ जुलाई से यूजी-पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित की गई है। इसे लेकर डिग्री कालेजों में तैयारी चल रही है। इसी बीच शासन ने सभी परीक्षाएं 10 अगस्त तक खत्म कराने का निर्देश दिया है, जिसे लेकर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होना है। जिले में दो राजकीय कालेज विजय सिंह पथिक महाविद्यालय कैराना और राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला हैं। आरके पीजी कालेज व वीवी पीजी कालेज शासकीय सहायता प्राप्त हैं। इनके अलावा करीब 20 कालेज स्ववित्त पोषित है।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कालेज शामली के मुख्य लिपिक कपिल गर्ग ने बताया कि परीक्षा को लेकर कालेज में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कालेज के छात्रों के अलावा करीब सात स्ववित्त पोषित कालेजों का भी परीक्षा केंद्र बनाने की सूचना है। विश्वविद्यालय से अभी उन कालेजों की सूची प्राप्त नहीं हुई है, जिनका परीक्षा केंद्र वीवी पीजी कालेज बनाया गया है। इसके अलावा नया परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीटिंग प्लान आदि व्यवस्था कर ली जाएगी। आरके पीजी कालेज के मुख्य लिपिक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि कालेज में स्ववित्त पोषित नौ कालेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र रहेगा। परीक्षा को लेकर कालेज स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी होते ही उसके अनुसार परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed