फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pregnant woman's condition worsens, family uproar

Shamli News: गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों का हंगामा

Mon, 09 Dec 2024 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's condition worsens, family uproar
शामली। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन महिला के इलाज के बाद कार्रवाई कराने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी गर्भवती गुलिस्ता को परिजनों ने शनिवार रात को शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पति आजाद ने बताया कि चिकित्सक ने उसकी पत्नी को रक्तस्राव होना बताते हुए रक्त लाने के लिए कहा था। देर रात में वे रक्त लेकर अस्पताल में पहुंचे थे। इसके बाद महिला का उपचार चलता रहा। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर को चिकित्सक ने महिला की हालत ज्यादा खराब होना बताकर उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे महिला की हालत बिगड़ी। उनका कहना था कि अगर महिला की हालत गंभीर थी कि तो उसे भर्ती न करके पहले ही रेफर करना चाहिए था। काफी देर तक हंगामा करने के बाद परिजन वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि वे महिला का इलाज कराने के बाद इस मामले में कार्रवाई कराएंगे। उधर, चिकित्सक का कहना है कि इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई। परिजनों को पहले ही महिला की हालत के बारे में बताकर दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उस समय परिजनों ने यहीं पर इलाज कराने की बात कही थी। उन पर लगाए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed