{"_id":"652061ef27266afb9b0841b4","slug":"pregnant-woman-dies-of-fever-shamli-news-c-26-1-sal1002-10077-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्भवती महिला की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्भवती महिला की बुखार से मौत
Sat, 07 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरू निवासी गर्भवती महिला की बुखार के कारण मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक किया है।
गांव गंगेरू निवासी साबिर की पत्नी अफसाना नौ माह की गर्भवती थी। कई दिनों से महिला को बुखार आ रहा था। परिजनों के द्वारा गांव में ही निजी चिकित्सा के यहां पर इलाज कराया जा रहा था। बुखार में आराम न मिलने पर परिजनों ने महिला को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को महिला की तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गम की माहौल में महिला के शव को कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया है। नगर एवं क्षेत्र में एक सप्ताह में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है नगर एवं क्षेत्र के निजी चिकित्सकों के यहां पर लोग बुखार से पीड़ित अपना उपचार करा रहे हैं। चिकित्सक प्रभारी रामबीर सिंह का कहना है कि बुखार से हुई महिला की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है। गांव में कैंप लगाकर लोगों को दवाई वितरित कराई जाएगी।