{"_id":"67cb4c54f099fd77160d6c75","slug":"prayed-for-peace-in-the-country-shamli-news-c-26-1-sal1002-138112-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी
Sat, 08 Mar 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शामली के जमा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग । संवाद
जेंसी
शामली/ कैराना / जलालाबाद। जिले भर में रमजान के पहले जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में हजारों रोजेदार पहुंचे। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।
जामा मस्जिद में नमाज से पहले तकरीर में शाही इमाम मौलाना शौकीन ने कहा कि रोजा रखने से हमारी सहनशक्ति और आत्मशक्ति बढ़ती है। हम इच्छाओं पर काबू भी रखते हैं। अपने भीतर की बुराइयों को भी हमें त्यागना चाहिए और खुदा के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कारी शमशाद ने तकरीर करते हुए अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की हिदायत दी गई और माह ए रमजान में बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों को बताया। कहा कि अल्लाह इस एक महीने में अपनी रहमतों की बारिश करता है, हर मुसलमान पर रोजा फर्ज है। इसके साथ ही मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की गई।
शहर के बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद, फव्वारा चौक स्थित गढीवाली मस्जिद, दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया, मोहल्ला पंसारियान स्थित नूरानी मस्जिद, चांद मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, कलंदरशाह मस्जिद, टायर वाली मस्जिद आदि में रोजेदारों की काफी भीड़ रही।कैराना, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, ऊन की मस्जिदों में भी अकीदतमंदों की भीड़ रही।