फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Praveen Togadia will come on 29th, officials busy in preparation

Shamli News: 29 को आएंगे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी में जुटे पदाधिकारी

Mon, 27 Nov 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia will come on 29th, officials busy in preparation
शामली। नगर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया के 29 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उनका नगर में प्रवेश करने पर स्वागत किया जाएगा। साथ ही छात्रों के हितों के लिए समस्या रखी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को नगर के बैंड मार्केट में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमित गिरी व राष्ट्रीय छात्र परिषद से जिलाध्यक्ष शौर्य गिरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया 29 नवंबर को झिंझाना आएंगे। वहां हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इससे पूर्व उनका सम्मान समारोह का आयोजन कर हिंदुओं की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया जाएगा। उनके आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों की मदद करने व शिक्षा पर ध्यान देने के लिए उनके सामने समस्या रखी जाएगी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष योगेश वत्स, तहसील उपाध्यक्ष अल्केश उपाध्याय, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed