फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Praveen arrested absconding

फरार प्रवीण गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 10 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Praveen arrested absconding
शामली। पेशी पर ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश प्रवीण को झिंझाना थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को मुठभेड़ में वेदखेड़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण पर हत्या, लूट और अपहरण समेत करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगरा में अपहरण के मामले में उसे उम्रकैद हो चुकी है।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण के मुताबिक झिंझाना थाना पुलिस को रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि वेदखेड़ी गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जिस पर एसओ झिंझाना पुलिस बल के साथ वेदखेड़ी गेट पर पहुंचे, जहां पुलिस को देख उक्त व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान प्रवीण के रूप में की। कांधला के गांव कनियान निवासी प्रवीण पुलिस कस्टडी से आगरा पेशी पर जाते समय फरार हो गया था।
विज्ञापन


उस पर सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद और बागपत में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या आदि समेत 14 मामले दर्ज हैं। इनमें से आगरा के हरिपर्वत थाने पर अपहरण के मामले में प्रवीण को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। प्रवीण की गिरफ्तारी पर आईजी जोन मेरठ और डीआईजी सहारनपुर ने पुलिस टीम को 15 हजार और 12 हजार रुपये का नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के समक्ष बदमाश प्रवीण ने कहा कि उसे टीबी की बीमारी है। कई बार कोर्ट में इलाज के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। जिस कारण उसने भागने की योजना बनाई। 18 दिसंबर को सहारनपुर पुलिस प्रवीण को आगरा पेशी पर लेकर जा रही थी। जब ट्रेन साढ़े पांच बजे पलवल रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो प्रवीण टॉयलेट के बहाने उठा और ट्रेन के आउटर पर पहुंचते ही कूद गया। एसपी ने बताया कि प्रवीण कई बार पेशी पर आगरा जा चुका था। इस दौरान उसे आउटर पर ट्रेन की स्पीड का अंदाजा हो गया था। इसलिए वह पलवल में आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम होते ही कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed