फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prasanna Choudhary is a millionaire, yet no vehicle is named

करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prasanna Choudhary is a millionaire, yet no vehicle is named
शामली सपा रोलोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी - फोटो : SHAMLI
करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन
विज्ञापन

शामली। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने मंगलवार को शामली विधानसभा सीट से नामांकन किया। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दाखिल किया। जिसके अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। वह अक्सर लग्जरी कारों में घूमते हैं, लेकिन हैरत की बात है कि उनके या किसी परिजन के नाम कोई लग्जरी वाहन नहीं है। पत्नी बबीता जावला के नाम एक आल्टो कार और एक स्कूटी है। प्रसन्न चौधरी और उनके आश्रितों के नाम फरीदाबाद में भी करोड़ों की संपत्ति है। उनके या किसी परिजन के नाम कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
शपथ पत्र में यह दर्शाई चल संपत्ति
प्रसन्न चौधरी ने शपथ पत्र में करीब 10 लाख की चल संपत्ति दिखाई है। उनकी पत्नी के पास 6.93 लाख और परिजन संतोष के पास 10.12 लाख की चल संपत्ति है। जिसमें प्रसन्न चौधरी के पास 50 हजार, पत्नी के पास 40 हजार और आश्रित संतोष के पास 35 हजार की नकदी दिखाई है। पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 1.65 लाख, एक्सिस बैंक में 1.21 लाख और पंजाब नेशनल बैंक फरीदाबाद के खाते में 3.50 लाख रुपये हैं। पत्नी बबीता के बैंक खाते में 1.56 लाख रुपये हैं। आश्रित संतोष के एक बैंक खाते में 16 हजार और दूसरे में नौ हजार रुपये हैं। प्रसन्न चौधरी के पास 1.10 लाख के शेयर, बंध पत्र आदि हैं। उनके और संतोष के पास 52-52 हजार की बीमा पॉलिसी है। प्रसन्न चौधरी और उनकी पत्नी के पास 50-50 ग्राम सोना है। उनके तीन आश्रितों के पास 220 ग्राम सोना है।
विज्ञापन

16 करोड़ से ज्यादा की है अचल संपत्ति
शपथ पत्र के अनुसार प्रसन्न चौधरी के पास 16 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है। पत्नी के नाम 18 लाख की अचल संपत्ति है। परिजन संतोष के नाम करीब 56 लाख और सिद्धार्थ के पास 1.18 करोड़ की अचल संपत्ति है। प्रसन्न चौधरी के नाम करीब 27 एकड़ कृषि भूमि है। फरीदाबाद में व्यावसायिक भवन भी उनके नाम है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने करीब 1.94 करोड़ कीमत की भूमि खरीदी। जिसकी कीमत अब छह करोड़ से ज्यादा है। शामली और फरीदाबाद में उनके और परिजनों के नाम मकान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed