फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prasad distributed on Sri Krishna Sixth Festival

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर वितरित किया प्रसाद

Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Prasad distributed on Sri Krishna Sixth Festival
शामली के हनुमान धाम के जगन्नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर पालना झुलाते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण को पालने में झूला और प्रसाद वितरित करके कोरोना खात्मे की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में यजमान के रूप में मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी और सचिव राजकुमार मित्तल रहे। पूजा अर्चना पंडित अनिल पांडे, पंडित वीरेंद्र ओझा द्वारा कराई गई। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि छठी महोत्सव इस बार कोरोना महामारी का संकट होने के चलते सादगीपूर्वक और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया गया। रमेश धीमान, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, आदित्य चैहान, आशीष कुमार आदि भी मौजूद रहे। वहीं, मोहल्ला हलवाई हट्टा स्थित श्री सत्यनारायण शिव मंदिर में भी श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed