फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pradhan's husband arrested for digging mud from cremation ground

श्मशान घाट से मिट्टी खुदवाने में प्रधानपति गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband arrested for digging mud from cremation ground
श्मशान घाट से मिट्टी खोदवाने में प्रधान का पति गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली)। आर्य पुरी देहात के मजरे बदलूगढ में अखाड़े के लिए श्मशान घाट से मिट्टी खोदवाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति एवं उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को आर्य पुरी देहात के मजरे बदलूगढ़ में ग्राम समाज की भूमि पर अखाड़े का निर्माण कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान के पति ने अखाड़े में मिट्टी भराव के लिए बराबर में ही स्थित श्मशान घाट की भूमि से जेसीबी द्वारा मिट्टी उठाकर अखाड़े में डलवाई जा रही थी। इसी दौरान श्मशान घाट से बच्चों के कंकाल और मृतकों के कपड़े बाहर आ गए। जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और मिट्टी को वापस श्मशान घाट में डलवा कर मामला शांत कराया था। वहीं, ग्रामीण जयपाल कश्यप आदि ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में ग्राम प्रधान के पति सतार हसन और उसे भाई शहजाद निवासी आर्यपुरी के विरुद्ध तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में आरोपी ग्राम प्रधान के पति सतार हसन और उसके भाई शहजाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ग्राम प्रधान के पति को गांव के बाहर से ही गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed