फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Practical examinations could not start due to closure of CBSE portal

Shamli News: सीबीएसई का पोर्टल बंद होने से शुरू नहीं हो सकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations could not start due to closure of CBSE portal
शामली। सीबीएसई की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक सप्ताह बाद भी किसी स्कूल में शुरू नहीं हो पाई है। इसकी वजह सीबीएसई का पोर्टल बंद होना बताया गया है। इस कारण कई स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि स्थगित करनी पड़ रही है। पोर्टल पर ही विद्यार्थियों के अंक अपलोड उसी दिन किए जाने हैं और रोल नंबर भी पोर्टल से ही जारी होने हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाएं अगले महीने 15 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई ने मुख्य परीक्षा के शुरू होने से पहले एक जनवरी से 30 जनवरी तक स्कूलों में सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई पाठयक्रम से जुड़े सभी स्कूलों में 12वीं की की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की तैयारी पूरी की गई है, लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल में कोई प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इसकी वजह ये बताई गई है कि सीबीएसई का पोर्टल बंद चल रहा है। पोर्टल बंद होने के संबंध में स्कूलों को सीबीएसई की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया है कि पोर्टल पर विद्यार्थियों का नाम, पता व रोल नंबर समेत पूरा डाटा उपलब्ध रहता है। उसी पोर्टल पर प्रयोगात्मक परीक्षा के उसी दिन अंक अपलोड किए जाने के निर्देश है। कई स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि तय कर विद्यार्थियों को जानकारी भेजी जा चुकी थी, लेकिन पोर्टल न चलने की वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि स्थगित करनी पड़ी है। हालांकि स्कूल संचालकाें का कहना है कि अभी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त समय है।
विज्ञापन

उधर, सीबीएसई की गाइड लाइन है कि निर्धारित तिथि पर ही सभी विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो। अगर किसी विद्यार्थी की प्रयोगात्मक परीक्षा रह जाती है तो उसे बोर्ड परीक्षा से पहले दोबारा मौका नहीं मिलेगा। स्कूलाें की तरफ से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के बारे में पूर्व में जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है। सीबीएसई की जिला समन्वयक आशु त्यागी ने बताया कि इस महीने में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जानी है। ठंड के कारण स्कूल बंद रहने और पोर्टल न चलने के कारण अभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू नहीं हुई है। तय समय के अंदर ही सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed