फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power supply stalled for eight hours

आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for eight hours
शामली कलेक्ट्रेट परिसर में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। बारिश के दौरान जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत वितरण खंड द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि बारिश होने के बाद मंगलवार रात और बुधवार सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ पंकज राठौर ने बताया कि जिले में 84 बिजलीघरों में 18 बिजलीघर उनके आधीन है। ऊन बिजलीघर मेें सुबह दस बजे से लेकर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। यारपुर बिजलीघर में एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही है। उधर, कैराना के अवर अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां विद्युत तारों से टच हो गई थी। जिस कारण अर्थिंग की समस्या आने के कारण कंडेला विद्युत केंद्र से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई थी। बारिश होने के कारण पेट्रोलिंग नहीं की जा सकीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, जीआरपी थाना समेत कई कार्यालय जलमग्न
शामली/कांधला। बारिश के पानी से शामली जीआरपी थाना, कलक्ट्रेट परिसर समेत कई सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए। रिकार्ड तोड़ बारिश होने से शहर में जीआरपी थाना, माजरा रोड़ पर यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय, नवीन मंडी के बराबर में इफ्को कृषि केंद्र, कलक्ट्रेट परिसर में पानी भरने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, कांधला नगर पालिका परिषद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,थाना परिसर ,ब्लाक परिसर, पशु चिकित्सालय में जलमग्न हो गए। कस्बे वासी भीम, देवेंद्र, सौरव, राहुल, उदयवीर, इकबाल, अहमद, शाहरुख का कहना है कि कस्बे में नालों की सफाई ना होने के कारण यह गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। बरसात के दिनों में पानी की निशानी नहीं होने के कारण चारों ओर पानी भर जाता है।

शामली एनसीसी कार्यालय में बरसात से भरा पानी

शामली एनसीसी कार्यालय में बरसात से भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed