फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potatoes and vegetables will be expensive during festivals

त्योहारों में आलू और सब्जियां रहेंगी महंगी

Sun, 11 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Potatoes and vegetables will be expensive during festivals
त्योहारों में आलू और सब्जियां रहेंगी महंगी
विज्ञापन

शामली। त्योहारों के मद्देनजर सब्जियों के भाव में बेतहाशा बढ़ोतरी हुुई है। आलू, मटर, फूल और बंद गोभी, प्याज, टिंडा, शिमला मिर्च आदि सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। सब्जी के थोक विक्रेताओं के मुताबिक दीपावली के बाद तक सब्जी के बढ़ते दामों पर अंकुश लग पाएगा।

नवरात्र और दशहरा आने से पहले शहर में सब्जियों के भाव में काफी बढ़ोतरी हुुई है। आलू, मटर, फूल और बंद गोभी, प्याज, टिंडा, शिमला मिर्च आदि सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। पिछले साल के मुताबिक आलू के भाव में उछाल आया है। फरवरी माह में ज्यादा बरसात होने से कोल्ड स्टोर में आलू कम रखा गया है। हालत यह हो गई है कि आलू खेतों और कोल्ड स्टोरेज में खराब हुआ है। लॉकडाउन के दौरान मिर्च, तौरी- लोकी, गोभी, टमाटर आदि सब्जियों के भाव कम मिलने से फसलों को उजाड़ दिया था। शहर के हनुमान रोड स्थित सब्जी व्यापारी प्रेम बजाज, प्रदीप कुमार का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल त्योहार शुरू होने से पहले सब्जियों के भाव में तेजी आई है। शामली सब्जी मंडी आढ़ती बाबूराम बताते हैं कि मंडी में आलू 1400- 1500 रुपये का 50 किलो का कट्टा मिल रहा है। सीजन में आलू के कट्टे का भाव 1000-1100 रुपये का भाव था। फरवरी में ज्यादा बरसात होने से आलू सड़ गया है। कोल्ड स्टोरेज में जो आलू रखा गया है, वह बहुत कम है। आढ़ती अच्छा दाम मिलने के बाद धीरे धीरे कोल्ड स्टोरेज से आलू को निकाल कर महंगे दाम पर बेच रहे हैं। पंजाब के चिपसोना और डायमंड आलू की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

फुटकर के सब्जी के भाव
-सब्जी- आज के भाव- प्रति किलोग्राम में
1- मटर- - 140 रुपये किलो-
2- देशी टमाटर- - -50 रुपये किलो-
3- मुंबई टमाटर- - -40 रुपये किलो-
4- बंद गोभी- -60 रुपये किलो-
5- फूल गोभी- -50 रुपये किलो-
6- आलू चिपसोना- 50 रुपये किलो-
7- प्याज - -50 रुपये किलो-
8- लौकी- -30 रुपये किलो-
9- टिंडा- -80रुपयेेे किलो-
10- पालक - - 25 रुपये किलो-
11- करेला- - 60रुपये किलो-
12- शिमला मिर्च- -120- 140 रुपये किलो-
13- बैगन- - 30 रुपये किलो-
14- तोरी- -40- 50 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed