फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Potato seed cost up to two times

दो गुना तक महंगा हुआ आलू का बीज

Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Potato seed cost up to two times
शामली। इस बार आलू के दाम बढ़ने के साथ ही इसके बीज के दाम भी बढ़ गए हैं। किसान मुनाफे की उम्मीद में महंगा बीज भी खरीद रहे हैं। किसानों के रुझान को देखते हुए लग रहा है कि जिले में आलू के रकबे में बढ़ोतरी होगी। जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्र में आलू की काफी खेती होती है।
विज्ञापन

जनपद के किसान गन्ने की खेती को ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कुछ क्षेत्रों में सब्जियां भी उगाईं जाती हैं। इन क्षेत्र में किसान आलू की फसल भी उगाते हैं। बीते वर्ष जनपद में आलू का रकबा 1215 हेक्टयर थे। इस बार आलू के दाम अच्छे हैं। किसानों को आलू की खेती में मुनाफा नजर आ रहा है। इसलिए इस बार रकबे में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आलू के फुटकर दाम इन दिनों 40 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। इसके साथ ही बीज के दाम भी बढ़े हुए हैं। गांव अहमदवाला के किसान प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू का बीज खरीदा था, इस बार 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है।
विज्ञापन

-------
उद्यान विभाग को नहीं मिला आलू का बीज
आलू की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है। किसान सितंबर के आखिर से आलू की बुवाई शुरू कर देते हैं लेकिन अभी तक उद्यान विभाग को बीज नहीं मिला है। पिछले वर्ष सब्सिडी पर 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू के बीज की बिक्री हुई थी। उद्यान विभाग से केवल बीज तैयार करने के लिए आलू का आधारीय बीज किसानों को छूट पर दिया जाता है। इस बार 55 क्विंटल की मांग की गई है। बीज का रेट क्या होगा, यह अभी निर्धारित नहीं है। जनपद में कुफरी चिप्सोना, कुफरी ख्याति एवं कुफरी गरिमा आलू की बुवाई की जाती है। इसलिए इन्हीं प्रजातियों के क्रमश: 20, 20 और 15 क्विंटल बीज की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन्होंने कहा...
जिला उद्यान अधिकारी डा. हरित कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग केवल बीज तैयार करने के लिए ही आलू का बीज उपलब्ध कराता है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक बीज उपलब्ध हो जाएगा। किसान बीज प्राप्त कर बुवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed