फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Postal department is selling Ganga water, devotees are not reaching to buy

डाक विभाग बेच रहा गंगाजल, खरीदने नहीं पहुंच रहे श्रद्धालु

Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Postal department is selling Ganga water, devotees are not reaching to buy
शामली। जिले में डाक विभाग गंगाजल बेच रहा है। गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालु डाक विभाग में नहीं आ रहे हैं। इस साल मात्र दो गंगाजल की बोतल बिक्री हुई है। गंगाजल की बोतलों की मांग न होने पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गंगाजल की बिक्री के लिए बोतल की डिमांड नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

सावन-फाल्गुन मास की शिवरात्रि के मौके पर हर साल डाक विभाग गंगाजल की बोतलें श्रद्धालुओं को बेचता है। सावन मास में पिछले साल डाक विभाग शामली को 20 गंगाजल की बोतलें बिक्री के लिए भेजी गई थी। तब मात्र सात गंगाजल की बोतलों की बिक्री हो पाई थी। गंगाजल की मांग न होने से 13 बोतल बच गई थी। इस साल कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने से कांवड़ यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा रखी है। डाक विभाग ने सावन मास शुरू होते ही गंगाजल बिक्री की योजना प्लान की है। सावन मास की महाशिवरात्रि के तीन दिन शेष हैं। इस बार अब तक केवल दो गंगाजल की बोतल बिक्री हुई है। शामली डाक विभाग के पोस्ट मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस साल दो गंगाजल की बिक्री हो पाई है। मांग न होने से शामली डाक विभाग द्वारा गंगाजल की बोतलें नहीं मंगवाई गई हैं। उनका है कि 50 एमएल वाली गंगाजल बोतल की कीमत तीस रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed