फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Post office will get its own building, construction work started

Shamli News: डाकघर को मिलेगी अपनी बिल्डिंग, निर्माण कार्य शुरू

Wed, 10 Jan 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Post office will get its own building, construction work started
थानाभवन। आजादी के समय से ही किराए की बिल्डिंग में चल रहे डाक घर को अपना भवन मिल सकेगा। पूर्व मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से डाकघर को अपनी भूमि मिल गई है। बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

देश की आजादी के समय से ही डाकघर किराए की भूमि में संचालित हो रहा था। दशकों तक मोहल्ला हकीमान, छत्ताबंगला और उसके बाद मोहल्ला शाहबिलात, कानूगोयान से संचालित होने के पश्चात विगत तीन वर्षों से मोहल्ला खैल में किराये के मकान में डाकघर चला। तीन वर्ष पूर्व पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने डाकघर के लिए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था। मंगलवार से डाक घर की भूमि पर निर्माण कार्य का श्री गणेश किया गया। निर्माण कंपनी के पीसी गर्ग ने बताया कि डाकघर की बिल्डिंग करीब आठ सौ फुट में बनेगी। इसमें एक रिकार्ड रूम, पब्लिक हाल, कार्यालय, शौचालय और आगे लोबी बनेगी। व्यापारी देवेन्द्र सिंघल, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार विनय कुमार, राजू सैनी, सुशील कुमार, पुष्प कुमार, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed