फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pond water entered the houses in Garhi Abdullah Khan

गढ़ी अब्दुल्ला खां में तालाब का पानी घरों में घुसा

Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pond water entered the houses in Garhi Abdullah Khan
गढीपुख्ता में बरसात से भरा पानी - फोटो : SHAMLI
कांधला/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में मोहम्मदगढ़ नाम से तालाब तेज बारिश के कारण ओवरफ्लो हो गया, जिससे घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

ग्रामीण जुल्फिकार, देवेंद्र, कुल्लू, रिजवान, शाहनवाज आदि ने बताया कि गांव में चार तालाब हैं। बारिश होने से चारों ही तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम ऊन मणि अरोरा से समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान इस्लाम ने बताया कि पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उधर, गांव गढ़ी दौलत निवासी किसान नाजिम की 10 बीघा कृषि भूमि गांव के बाहर तालाब के पास स्थित है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो हो गया। जिसके चलते किसान की धान की फसल पानी में डूब गई। पीड़ित किसान ने बुधवार को डीएम जसजीत कौर को पत्र भेजकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed