फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pollution increased again, respiratory patients are worried

फिर बढ़ा प्रदूषण, सांस के रोगी हो रहे परेशान

Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pollution increased again, respiratory patients are worried
शामली। दिवाली के बाद हुई बारिश और हवा चलने से साफ हुआ प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को बादलों के साथ धुंध भी छाई रही। एयर क्वालिटी इंडेक्शन 325 से ऊपर पहुंच गया है। इससे आंखों में जलन तथा सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिवाली से पहले स्मॉग छाया हुआ था। एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के आसपास पहुंच रहा था, लेकिन गोवर्धन पूजा पर बारिश होने से धुंध खत्म हो गई और मौसम साफ हो गया था। उस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 के आसपास आ गया था। तब से तेज हवा चलने से प्रदूषण साफ था, लेकिन बीते तीन-चार दिन से प्रदूषण में फिर से इजाफा होने लगा है। बादल छाए रहने से धुंध और बढ़ रही है। बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही दिन भर बादलों के कारण सूरज नहीं निकला। हवा की रफ्तार भी धीमी थी जिसके कारण वायु प्रदूषण साफ नहीं हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स 325 से ऊपर रहा।
विज्ञापन

------------
श्वांस और हृदय रोगियों की बढ़ी परेशानी
शामली। ठंड के साथ ही प्रदूषण बढ़ने से श्वांस एवं हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह सैर पर जाने वाले लोग देरी से उठ रहे हैं। चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला का कहना है कि सुबह-शाम प्रदूषण का असर ज्यादा रहता है। घने कोहरे एवं धुंध में बुजुर्गों को खुले में नहीं निकलना चाहिए। दिन में भी यदि बाहर जा रहे हैं तो मास्क जरूरी लगाएं। मास्क से कोरोना के साथ ही प्रदूषण से भी बचाव होता है। गुनगुना पानी पिएं और अधिक धुंध के समय पर जहां तक संभव हो घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed