{"_id":"58a1f8454f1c1b0944d83d57","slug":"polling-percentage-would-be-shocking-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग प्रतिशत से चौंकाने वाला होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग प्रतिशत से चौंकाने वाला होगा परिणाम
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद लगाए जा रहे आंकड़ों में हर प्रत्याशी खुद को जीता हुआ मान रहा है, लेकिन मतदान केंद्र वार सामने आ रहे पोलिंग प्रतिशत से नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। शामली सीट पर जाट बहुल गांवों में 65 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो गुर्जर बहुल गांवों में 70 से 80 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।
शामली विधानसभा सीट के लिए 128 मतदान केंद्रों के 291 बूथों पर 11 फरवरी को मतदान हुआ। चुनाव में भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल, कांग्रेस-सपा के पंकज मलिक, रालोद के बिजेंद्र मलिक, बसपा के मोहम्मद इस्लाम और निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान ने चुनाव लड़ा।
शामली विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 2,98832 हैं, जिनमें से 1,95,483 ने मतदान किया। चुनावी नतीजों को लेकर कयासों का दौर चल रहा है। हर प्रत्याशी अपने हिसाब से आंकड़े लगाकर खुद को जीत का दावेदार मान रहा है। मतदान केंद्रों के हिसाब से पोलिंग प्रतिशत की बात करें, तो कहीं पर भाजपा मजबूत दिखाई देती है, तो कहीं पर सपा-कांग्रेस गठबंधन और कहीं पर रालोद तथा निर्दलीय प्रत्याशी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
शामली सीट के प्रमुख गांवों में पोलिंग प्रतिशत
शामली शहर के मतदान केंद्रों को देखें, तो वीवी इंटर कॉलेज के अधिकांश बूथों पर 60 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ। हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज के बूथों पर भी 60 से 70 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।
वहीं, दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया के मतदान केंद्र पर 55 से 60 प्रतिशत रहा। कस्बा बनत के मतदान बूथों पर भी 60 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ। जाट बहुल गांवों में कुड़ाना, कुरमाली, चूनसा, भाजू बहावडी, काबडौत में भी 60 से 70 प्रतिशत तो लांक गांव में 70 से 75 प्रतिशत तथा लिसाढ़ और किवाना में 75 से 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ। उधर, गुर्जर बहुल गांव बलवा में 75 से 80, ब्रह्मखेड़ा में 84, मीमला में 70, पंजोखरा में 78, जसाला में 80, खंदरावली में 65 से 70 और आल्दी में भी 72 प्रतिशत मतदान हुआ। पंवार खाप के एलम में 60-65 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
उधर, मुस्लिम बहुल गांव गंगेरू के अधिकांश बूथों पर 65 से 70 प्रतिशत मतदान हुआ। कस्बा कांधला के अधिकांश बूथों पर 55 से 60 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। इस लिहाज से गुर्जर बहुल गांवों में सर्वाधिक मतदान हुआ, जबकि दूसरे नंबर जाट बहुल गांवों का मतदान प्रतिशत रहा है।
पहले चरण का मतदान
शामली सीट पर कुल मतदाता
2,98832
पहले चरण में कुल मतदान
1,95,483
कुल मतदान केंद्र 128
बनाए गए कुल बूथ 291