{"_id":"65f6dee533c3bb90f00c879a","slug":"politics-nagar-panchayat-president-zaheer-malik-left-bsp-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने छोड़ी बसपा, 2022 में प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने छोड़ी बसपा, 2022 में प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था विधानसभा चुनाव
Sun, 17 Mar 2024 05:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:51 PM IST
सार
जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने शनिवार को बसपा को अलविदा कर दिया।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने शनिवार को बसपा को अलविदा कर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके जहीर मलिक का बसपा से मोह भंग हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बसपा को छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से विचार विमर्श कर आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी द्वारा मजबूती के साथ चुनाव न लड़ने व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आहत होकर उन्हें दुखी मन से बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विगत विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी ने थानाभवन से विधानसभा प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया उसके लिए वे बहन मायावती के हमेशा आभारी रहेंगे। जहीर मलिक नगर पंचायत जलालाबाद में दूसरी बार चेयरमैन है।