{"_id":"691e0ab471aaa83f730c041b","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-153922-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेलमंत्री 24 को दो नई ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेलमंत्री 24 को दो नई ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव आगामी 24 नवंबर को शामली में दो नई पैसेंजर ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई ट्रेनें 23 नवंबर को शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएंगी और 24 नवंबर को सजाकर हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना की जाएंगी।
रेलमंत्री ने सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए और दोपहर साढ़े 12 बजे शामली से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। छह नवंबर को रेल मंत्री का कार्यक्रम अचानक निरस्त होने के कारण दोनों ट्रेनों का संचालन रुका हुआ था। इसके मद्देनजर रेलमंत्री और रेलवे अधिकारी शामली और बडौत रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर चुके हैं।
शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार सैनी ने बताया कि नई ट्रेन का संचालन 24 नवंबर को रेलमंत्री की उपस्थिति में होगा और इसमें जिवाना हाल्ट का भी शुभारंभ शामिल रहेगा।