फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: बिहार में जीत पर भाजपाइयों ने जिले में मनाया जश्न

Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
political news
बिहार में भाजपा की जीत पर थानाभवन में मिठाई ​खिलाकर जश्न मनाते पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा  - फोटो : 1
शामली/थानाभवन/ऊन/झिंझाना। बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलेभर में जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर देशहित में मतदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के अस्पताल रोड पर बिहार की जीत पर भाजपाइयों और व्यापारियों ने खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक पंकज गुप्ता, कमल बंसल, रामनाथ संगल, सोनू आनंद गोयल, बंटी संगल, संजय बंसल, मनोज गोयल, प्रवीण कुमार, सुदेश, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक और लघु उद्योग प्रकोष्ठ के अंकित गोयल ने कहा कि बिहार में 85 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतकर भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर खुशी जताई।
भाजपा मडल बनत के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, अनुज राणा, प्रमोद कुडाना, पूनम राणा, लोकेश कश्यप, सुधीर, महेंद्र सैनी, जगपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बिहार चुनाव में गठबंधन की जीत पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

पूर्व मंत्री सुरेश राणा के फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।
उधर, ऊन में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी जश्न मनाया। कार्यक्रम में डॉ. धीरेंद्र चौधरी, निशांत पाल, मोहित कुमार, मोनू तोमर आमवाली, जितेंद्र चौधरी, डॉ. रोहित तोमर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed