फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   policital

-- भाजपा की सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा

Mon, 01 Jul 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
policital
भाजपा का सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा
विज्ञापन

शामली। भाजपा नगर मंडल शामली की बैठक में सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। पार्टी की सदस्यता तीन चरणों में चलाया जाएगा।
रविवार की शाम शहर के रेलवे रोड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सदस्यता प्रमुख सतेंद्र तोमर ने भाजपा नगर के सभी कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता तीन चरणों में होगी। बूथ जहां पर बूथ कमेटी ही सदस्य बनाएंगे। मंडल के पदाधिकारी सदस्यता ग्रहण कराएंगे। जन प्रतिनिधि जिला, क्षेत्र, प्रदेश के पदाधिकारी ही बूथ की जिम्मेदारी लेकर वहां की सदस्यता कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार सदस्यता में मिस कॉल भी करनी है, कार्यकर्ताओं को फार्म भी भरना है, जिससे की रिकॉर्ड साथ साथ तैयार हो सके। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ मनोज शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, नितिन वत्स ,संजय बंसल, राजकुमार बालियान , अजय आर्य, योगेंद्र निर्वाल, पंकज गुप्ता, चंद्रपाल, गौरी शंकर, अरविंद, संदीप मित्तल, मनीष नामदेव, राजकुमार जैन , सुरेश चंद शर्मा जी , जगत प्रसाद कौशिक आदि मौजूद रहे। शामली नगर के सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी उमेश संगल खुरगान को दी गई है। संचालन नगर महामंत्री डाक्टर हरिओम पाठक ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed