{"_id":"682e19d20f27a43abc03f04c","slug":"police-will-create-awareness-about-cyber-crimes-shamli-news-c-26-1-sal1002-142349-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी पुलिस
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। हर माह सात से आठ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइबर अपराधों से कैसे बचें, इसकी जानकारी दी जाएगी।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि साइबर ठगी के आए दिन तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी ओटीपी पूछकर तो कभी रिश्तेदार बनकर और रुपये इनवेस्ट कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। हालांकि ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को भी जागरूक कर रही है। जिलेभर में अब जागरूकता के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- साइबर ठगी से बचाव को यह करें
कंप्यूटर में एंटी वायरस साफ्टवेयर स्थापित करने चाहिए। अपने किसी भी कार्ड की जानकारी संदिग्ध या अजनबियों को कभी न दें। बच्चों पर नजर रखें और उनके द्वारा इंटरनेट के इस्तेमाल का समय सीमित रखें। समय पर फेसबुक, एक्स, यू-ट्यूब की सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें। सार्वजनिक वाई-फाई हाॅटस्पाट का उपयोग करते समय सचेत रहना चाहिए। वाई-फाई, हाॅटस्पाट के उपयोग से वित्तीय लेनदेन संचालन से बचें।
विज्ञापन
एक लिंक या अज्ञात मूल के फाइल पर क्लिक करने से पहले सत्यता जांचे। किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर या साइबर थाने में संपर्क करें। किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं। अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में न आएं, अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें। फेसबुक, एक्स आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें। कोई रुपयों की मांग करता है, तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें। बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं।