फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will be equipped with body worn cameras for election duty

Shamli News: चुनाव ड्यूटी में बॉडी वार्न कैमरे से लैस होगी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police will be equipped with body worn cameras for election duty
शामली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव में ड्यूटी के दौरान पुलिस बॉडी वार्न कैमरे से लैस होगी। इसके लिए थाना स्तर पर अतिरिक्त बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा यूपी हरियाणा बाॅर्डर पर वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले के अंदर भी छह स्थानों पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। साथ ही कलक्ट्रेट और जलालाबाद में घूमने वाले दो पीटी जेड कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव का पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर और जिले में वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पर वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान के लिए कैमरे लगाए गए हैं। एसपी अभिषेक ने बताया वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान के लिए जिले के अंदर भी छह कैमरे एक सप्ताह के अंदर लगाने की तैयारी है। इसके अलावा घूमने वाली दो कैमरे पीटी जेड हाई मास्ट पोल पर लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से कोई भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति जिले से गुजरता है या जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो उसकी आसानी से पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया जाएगा। जिले के सभी थानों को अतिरिक्त दस-दस बॉडी वार्न कैमरे और उपलब्ध कराए जा रहे हैं। थानों में पूर्व में भी बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध है। एसपी अभिषेक ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। एसपी ने कहा चुनाव के दौरान अगर किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख रुपये सीज हुए, तीन लाख की पकड़ी शराब
शामली। एसपी अभिषेक ने बताया अभी तक जिले में 12 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। जिले में करीब 5500 शस्त्र लाइसेंसों में 4200 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा चुके हैं। 35 लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। इस तरह के अपराधी प्रवृत्ति के 250 लोगों को चिन्हित किया गया है। उनकी निगरानी करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर के सात मामले दर्ज हो चुके हैं। शस्त्र अधिनियम के तहत 35 मामले दर्ज हो चुके हैं। एसपी ने बताया चेकिंग के दौरान लगभग 25 लाख रुपये सीज किए जा चुके है जबकि तीन लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed