फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police stopped the padyatra going to Shakambhari Devi, anger among devotees

Shamli News: शाकंभरी देवी जाने वाली पदयात्रा को पुलिस ने रोका, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the padyatra going to Shakambhari Devi, anger among devotees
थानाभवन/जलालाबाद। माता शाकंभरी देवी पदयात्रा लेकर जा रहे पांच अलग-अलग जत्थों को पुलिस ने थानाभवन क्षेत्र में प्रवेश करते ही रोक दिए। श्रद्धालु नाराजगी जताते हुए पदयात्रा करने पर अड़े रहे। देर शाम सहमति बनने पर पदयात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन


शामली से माता शाकंभरी देवी पदयात्रा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थों को थानाभवन पुलिस ने बजाज शुगर मिल के पास रोक दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि शामली से मां शाकंभरी देवी युवा सेवा संघ दयानंद नगर, नोकुआं रोड पदयात्रा, मोहल्ला बरखंडी पदयात्रा, करमू खेड़ी रविदास मंदिर पदयात्रा, विवेक विहार पदयात्रा शामली से अलग-अलग जत्थे लेकर कुछ श्रद्धालु शाकंभरी देवी जा रहे थे। श्रद्धालुओं के अनुसार पुलिस ने उनकी पदयात्रा पर रोक लगा दी। पुलिस ने डीजे की गाड़ी पर अधिक चौड़ाई में कालम बांधने एवं सड़क का मार्ग अवरुद्ध होने को लेकर पद यात्रियों को रोका था।
विज्ञापन

पुलिस ने पदयात्रियों से डीजे के कालम की चौड़ाई कम करने का अनुरोध किया। तभी पद यात्रा पूरी करने की अनुमति देने की बात कही। जिससे पदयात्रा रोकते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की। जानकारी के अनुसार दयानंद नगर शामली पदयात्रा को रात्रि में ही रोक लिया गया था। जबकि अन्य चार पदयात्रा सुबह रोकी गई थी। देर शाम पुलिस से सहमति बनने पर यात्राएं अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इस मामले में श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यशैली से नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि पद यात्रा को नहीं रोका गया है। डीजे के कालम की चौड़ाई कम करने का अनुरोध किया गया था, ताकि यातायात प्रभावित न हो। शाम को सभी पद यात्राओं को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed