फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police station endured due to four consecutive accidents

लगातार चार हादसों से सहमा थानाभवन

Sat, 05 Dec 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police station endured due to four consecutive accidents
शामली सीएचसी में धनेना के पास हुए हादसे में घायल युवकों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार चार दुर्घटनाओं से लोग सिहर गए। एक के बाद एक सड़क हादसों में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी कुरबान अपने साथी के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव मजरा सिकंदरपुर में मजदूरी के लिए जा रहा था। नहर पुलिया पर गांव धनेना के पास दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कुरबान पुत्र इंसाद, आसिफ पुत्र मूसा, नाजिम पुत्र जमील को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, यारपुर-ऊन मार्ग पर यारपुर अंडरपास के पास भी एक दुर्घटना हुई। क्षेत्र के गांव नौजल निवासी नीरज पुत्र वीरेंद्र अपने साथी कन्हैया पुत्र नरेंद्र सैनी के साथ बाइक से यारपुर की ओर जा रहे थे। उधर, यारपुर की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से नीरज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एक दुर्घटना थानाभवन की हिंड पुलिया पर हुई। सहारनपुर निवासी युवक उबेद पुत्र बिलाल अपने साथी शुभम पुत्र प्रकाश चंद के साथ बाइक से सहारनपुर से शामली की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार थानाभवन की हिंड पुलिया पर पहुंचे तो एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed