फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police search for prize shooters, location being searched

Shamli News: इनामी शूटरों की तलाश में दबिश, लोकेशन खंगाल रही पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police search for prize shooters, location being searched
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की टीमें एक-एक लाख रुपये के इनामी वांछित शूटरों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। शार्प शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु इस मामले में वांछित चल रहे हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से शूटरों की लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। ये टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सर्विलांस की मदद से वांछित आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त की शाम को शामली में हुई थी। इस जघन्य अपराध के बाद से ही पुलिस सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास जताया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-गायक भूपेंद्र को भी पुलिस ने बनाया आरोपी
अंकित की हत्या के मामले में गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि अंकित की हत्या के बाद भूपेंद्र ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने अंकित की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। साथ ही, उसने किसी से न डरने का दावा भी किया था। जांच के दौरान आरोपी का नाम भूपेंद्र ढींगरा सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में नामजद किया है। पुलिस टीमें आरोपी भूपेंद्र की तलाश में जुटी हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में एक अन्य गायक ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थी। इसी कारण उसे आरोपी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed