{"_id":"58a1f8a94f1c1b5a33d85035","slug":"police-said-intelligence-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर रहेगी खुफिया नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर रहेगी खुफिया नजर
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
coverage
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। थानों में पहुंचने वाले फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब खुफिया नजर रहेगी। आला अफसरों के निर्देश पर थाना परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे जहां थानों में हंगामा करने वालों पर नजर रखी जा सकेगी तो पुलिसकर्मियों के क्रियाकलाप भी छिप नहीं सकेंगे।
दरअसल, आला अफसरों तक ऐसी शिकायतें पहुंचती रही हैं कि थाने में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा थानों में अक्सर हंगामे प्रदर्शन के मामले भी सामने आते रहते हैं। इसके चलते थाना परिसरों में होने वाले क्रियाकलापों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है। डीआईजी के निर्देश पर शामली कोतवाली और आदर्श मंडी थाने में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
शामली कोतवाली में सीसीटीवी के एक कैमरे को मंदिर की दीवार पर लगाया गया है। इसका फोकस थाना परिसर और गेट से एंट्री की तरफ रहेगा। वहीं, दूसरा कैमरा कार्यालय में लगाया गया है, जहां आगंतुक आकर थाना कार्यालय में बैठने वाले पुलिसकर्मियों से मुखातिब होते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि थानों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं ताकि थानों में हंगामा करने वालों पर नजर रहे। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं कि थाने में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ ठीक व्यवहार किया जाए।