Murder: आंखों के सामने कराया पति का कत्ल, फिर लाश को लगाया ठिकाने, अब खुलासे से उड़े हर किसी के होश, छह अरेस्ट
Shamli Murder Case : शामली में पुलिस ने इस्तकार की हत्या का खुलासा कर दिया है। खुलासा हुआ कि पत्नी ने अपनी आंखों के सामने ही पति का कत्ल कराया था। इसके बाद आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।
विस्तार
शामली के थानाभवन में उमरपुर नांगल गांव के रजबहे में मिले किसान इस्तकार हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर इस्तखार की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, प्रेमी और दो भाइयों समेत छह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्या में प्रयुक्त कार, रस्सी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
पुलिस को 30 दिसंबर को उमरपुर से नांगल जाने वाले रजबहे के पास व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान जलालाबाद के रहने वाले इस्तकार पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला जामिन अली के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी अभिषेक ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने इस्तकार की पत्नी जकिया, उसके प्रेमी सहारनपुर के नानौता निवासी अबरार, मो. शोएब, मो. ओवेश, सहारनपुर के बड़ा गांव निवासी भूरा उर्फ अक्षय, सुधीर को गिरफ्तार किया है। सभी ने इस्तकार की हत्या करना स्वीकार किया है।
पत्नी ने ही लिखी हत्याकांड की पटकथा
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रेमी अबरार ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन रेशमा की शादी थानाभवन में मोहल्ला सराय में हुई थी। जलालाबाद के मोहल्ला जामिन अली की जकिया का मोहल्ला सराय में ही उसकी बहन के घर के बराबर में मायका है। वह बहन से मिलने जाता था तो उसकी मुलाकात जकिया से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जकिया के पति को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया। पति ने जकिया की पिटाई भी की। जिस पर जकिया ने अबरार से पति की हत्या करने की बात कहीं। जकिया 29 दिसंबर को पति इस्तकार को बाइक द्वारा लेकर ननौता के मोहल्ला शेखजादगान पहुंची। जहां पर जकिया ने चाय बनाई और पति की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर अबरार ने अपने भाई शोएब, ओवेश और अन्य साथियों की मदद से रस्सी से गला दबाकर इस्तकार की हत्या कर दी।
जकिया ने कहा कि लाश को ठिकाने लगाने वालों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वे कार में शव को लेकर उमरपुर के जंगल में पहुंचे ओर शव को रजबहे में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की उम्र 25 से लेकर 30 साल के बीच है।
दिसंबर माह में भी किया था हत्या का प्रयास
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने जकिया के कहने पर दिसंबर माह में खेत में ही हमला कर इस्तकार की हत्या का प्रयास किया था मगर शोर शराबा होने पर वह मौके से भाग गया था। पीड़ित ने पुलिस से भी शिकायत की थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
नंबर नहीं होता ट्रेस
आईएमओ एप के माध्यम से नंबर ट्रेस नहीं होता है। यही कारण है कि जकिया और अबरार दोनों बात करते समय आईएमओ एप्लीकेशन का ही प्रयोग करते थे। व्हाट्सएप पर कभी-कभी एक दूसरे से बात करते थे।
यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं चलने से यात्री हुए परेशान
जब जक दम नहीं निकला, वहीं रही जकिया
इस्तकार को रस्सी से फंदा लगाकर आरोपी जान से मार रहे थे, जबकि उसकी पत्नी सामने खड़ी हुई देख रही थी। आरोपियों ने खुलासा किया कि जब तक पति का दम नही निकल गया, जकिया भी वहीं खड़ी रही।
यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय