फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police returned to the office of the rural Kabrut

एसपी आफिस पहुंचे काबड़ौत के ग्रामीण

Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police returned to the office of the rural Kabrut
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में हुई मोहित की हत्या का 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। खुलासे की मांग को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ग्रामीण एसपी आफिस पर पहुंचे और हत्याकांड के खुलासे की मांग की। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव काबड़ौत में 29 सितंबर को अज्ञात ने गांव निवासी मोहित मलिक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना को 20 दिन बीत गए, लेकिन आज तक इस संबंध में शामली कोतवाली पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पा रही है। सोमवार को मोहित परिजन दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के साथ एसपी आफिस पर पहुंचे और खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


सीओ सिटी निशांक शर्मा व कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने तथा एसपी अजयपाल से मिलने की बात पर अड़ गए। 

मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने इस संबंध में एसपी ग्रामीणों को आफिस में बुलवाकर बात की। जिस पर ग्रामीणों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed