फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police remained alert on Muharram, marched on foot

मोहर्रम पर अलर्ट रही पुलिस, किया पैदल मार्च

Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert on Muharram, marched on foot
कैराना में मोहर्रम पर सुरक्षा के मददेनजर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान - फोटो : SHAMLI
मोहर्रम पर अलर्ट रही पुलिस, किया पैदल मार्च
विज्ञापन

शामली। मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क रही। शहर में प्रमुख चौराहों व स्थलों पर पुलिस तैनात रही। दोपहर में पुलिस ने पीएसी के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला।
शुक्रवार को मोहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क रही। सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, सुभाष चौक, गुरुद्वारा तिराहा और प्रमुख स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर में शहर कोतवाली पुलिस ने पीएसी बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर पैदल मार्च किया। कोतवाली से शुरू हुआ पैदल मार्च, मिल रोड, हनुमान रोड, गांधी चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नया बाजार और वीवी इंटर कालेज रोड आदि मार्गों व बाजारों से निकाला गया। इस दौरान पुलिस व पीएसी ने संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और कई वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा। उधर, रविवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजार में राखी खरीदने के लिए महिलाओं व युवतियों की भीड़ को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी बाजार में तैनात रही और गश्त करती रही। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मोहर्रम और रक्षा बंधन पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कैराना में मोहर्रम पर सुरक्षा के मददेनजर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान

कैराना में मोहर्रम पर सुरक्षा के मददेनजर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed