फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police reached Dabish, there was noise about the arrival of miscreants

Shamli News: दबिश को पहुंची पुलिस, मचा बदमाशों के आने का शोर

Fri, 27 Jan 2023 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police reached Dabish, there was noise about the arrival of miscreants
कैराना। नंगलाराई खेड़ा गांव में देर रात बदमाशों के होने का शोर मच गया। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई। जब ग्रामीणों ने पुलिस को देखा तो दंग रह गए। पुलिस वारंटी की तलाश में पहुंची थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव नंगलाराई खेड़ा में उस समय लोगों में दहशत का माहौल बन गया जब दो घरों के गेट के दरवाजा किसी ने खट खटाया तो बदमाशों के होने का शोर मच गया। दोनों मकानों के मालिक ग्रामीणों से जल्द मौके पर आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे कदम बढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। करीब आधा घंटा बाद लोग एकत्र होकर मकानों की ओर जा रहे थे तो पुलिस वापस लौट रही थी। पुलिस को देख ग्रामीण भी दंग रह गए। हालांकि पुलिस ने बताया कि वह वारंटी की तलाश में गांव में पहुंचे थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद टीम वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन


पिकअप गाड़ी पलटी, टला हादसा
कैराना। बृहस्पतिवार को को नगर के प्राचीन बाबा बनखंडी के निकट चालक पिकअप गाड़ी में सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वह गाड़ी को गली में मोड रहा था कि तभी पहिया नाली में गिर गया, जिस कारण गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार



कैराना। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।



17 जनवरी को कस्बे की आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला इकराम पुरा निवासी खुर्शीद उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को बरामद करते हुए उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। जिसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed