फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police provided relief material to elderly woman

बुजुर्ग महिला को पुलिस ने कराई राहत सामग्री उपलब्ध

Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police provided relief material to elderly woman
शामली। कस्बा थानाभवन की काशीराम कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने एसपी विनीत जायसवाल को फोन पर बताया कि उनका बड़ा परिवार है, लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी भी अपने तीन बच्चों समेत उन्हीं के साथ रह रही है। पति रिक्शा चालक है, जो लॉकडाउन के कारण मेहनत मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से घर पर राशन सामग्री खत्म हो गई है। एसपी ने तत्काल थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक को बुजुर्ग महिला की सहायता करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक ने महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर स्वयं उनके घर पहुंचकर 10 किलो आटा, दो किलो दाल, दो किलो चावल, पांच किलो आलू, एक लीटर सरसों तेल, एक पैकेट नमक, दो साबुन और दो डिब्बे पका हुआ खाना आदि राशन सामग्री उपलब्ध कराई। खाना एवं राशन सामग्री मिलने पर महिला एवं उसके परिवार ने एसपी और प्रभारी निरीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed