{"_id":"691237125328bd09920cb69b","slug":"police-on-alert-after-delhi-blast-launches-operation-shamli-news-c-26-1-sal1002-153278-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, चलाया अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद शामली जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने शामली शहर के अलावा कैराना, कांधला और जलालाबाद में विशेष अभियान चलाया।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों को तलाशी के बाद ही स्टेशन और बस स्टैंड में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा कार और अन्य वाहनों को कैराना बार्डर और बिडौली में चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई। एसपी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की ओर से इस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।