फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police of two districts ran 400 kilometers in search of absconding teenagers.

Shamli News: फरार हुए किशोरों की तलाश में 400 किलोमीटर तक दौड़ी दो जिलों की पुलिस

Sun, 14 Jul 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police of two districts ran 400 kilometers in search of absconding teenagers.
शामली। शामली पुलिस की हिरासत से फरार हुए तीनों किशोरों को पकड़ने के लिए दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक 400 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। शामली और मेरठ पुलिस की भागदौड़ के बाद देर रात में सफलता मिली। मेरठ पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव कुड़ाना में दो घरों में चोरी करने के आरोप में इसी गांव के तीन किशोर को पकड़ा था। शुक्रवार को शामली पुलिस तीनों किशोर को कैराना न्यायालय में पेश करने के बाद कार से मेरठ बाल सुधार गृह ले जा रही थी। मेरठ में जेल चुंगी के पास तीनों किशोर कार की खिड़की खोलकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। इस मामले में मेरठ के सिविल लाइन थाने पर तीनों किशोर के साथ ही उन्हें ले जाने वाले वाले हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र, कांस्टेबल अर्जुन को एसपी शामली अभिषेक ने निलंबित कर दिया था जबकि होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनके कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

किशोरों के फरार होने के बाद शामली व मेरठ जिले की पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी रही। पुलिस मेरठ से लेकर दिल्ली और हरिद्वार तक करीब 400 किलोमीटर तक भागदौड़ के बाद शुक्रवार रात में सफलता हाथ लगी। बताया गया है कि एक किशोर दिल्ली से बरामद हुआ जबकि दो किशोर हरिद्वार से पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय किशोर ट्रेन से दिल्ली पहुंचा जबकि 15 व 12 वर्ष के दो किशोर ट्रेन से ही हरिद्वार पहुंचे थे। शनिवार को मेरठ पुलिस ने तीनों किशोर को वहीं न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत न होने के डर की वजह से भागे थे किशोर
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीनों किशोर जमानत न होने के डर की वजह से फरार हुए थे। शामली से मेरठ जाते समय कार में तीनों किशोरों की बातचीत हुई। उनके मन में आया कि उनकी जमानत नहीं होगी और अब जिंदगी भर उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। पुलिस के मुताबिक मेरठ में जेल चुंगी के पास जाम के कारण जब कार रुकी तो पहले 12 व 15 वर्ष के किशोर कार से कूदकर भाग निकले। इसके बाद 16 वर्षीय किशोर इसलिए भाग निकला कि पुलिस अब उससे सख्ती से उन दोनों किशोर के बारे में पूछताछ करेगी। फरार होने के बाद दो किशोर साथ-साथ रहे जबकि तीसरा किशोर अलग हो गया।

परिजन बोले, बहकावे में आ गया था बेटा
मेरठ से फरार हुए एक किशोर के पिता का कहना है कि बेटे ने कभी भी कोई गलत कार्य नहीं किया। मगर वह अन्य के बहकावे में आ गया, जिसके कारण चोरी में पकड़ा गया। बेटा नादान और उसने पहली बार अपराध किया है, पुलिस को उसे राहत देते हुए छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed