फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police march on foot, instructed to follow Kovid protocol

पुलिस ने पैदल मार्च कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी हिदायत

Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police march on foot, instructed to follow Kovid protocol
कैराना के बाजारों में पैदल मार्च करके कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का एनाउंस करती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
कैराना। पुलिस ने कस्बे के बाजारों में पैदल मार्च करते हुए जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान पुलिस ने एनाउंस करते हुए दुकानदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहने, साफ सफाई रखने और रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। रविवार को पुलिस के जवानों ने कस्बे के बाजारों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने छोटे लाउडस्पीकर द्वारा एनाउंस कराया कि सभी दुकानदार अनिवार्य रूप से मास्क लगाये और जिन ग्राहकों ने मास्क नहीं लगाया, उन्हें सामान नहीं दे। इसके अलावा अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें और रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। ऐसा नहीं करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी को मास्क लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed