{"_id":"5e9dd3b58ebc3ed59756f1cd","slug":"police-made-people-aware-by-walking-on-foot-shamli-news-mrt478527455","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पैदल घूमकर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पैदल घूमकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। पुलिस लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर जागरूक कर रही है। शामली पुलिस ने अब स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया।
सोमवार को पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक और तरीका निकाला। शहर कोतवाल के नेतृृत्व में पुलिस ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शहर में पैदल घूमकर लोगों को जागरूक किया। तख्तियों पर भारत जीतेगा कोरोना हारेगा, मास्क लगाकर ही बाहर जाएं, घर पहुंचने पर साबुन से हाथ धोएं, बाजार में सामान लेने पैदल जाए और घरों पर ही रहें आदि स्लोगन लिखे थे। इसके साथ ही आगे चल रही ई-रिक्शा में कोरोना से बचाव के लिए एनाउंसमेंट भी किया जा रहा था। घर-घर तक कोरोना से बचाव का संदेश देने के लिए पुलिस का तख्ती लेकर पैदल मार्च शिव चौक से शुरू होकर गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड, वर्मा मार्केट आदि स्थानों से होते हुए कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ।