फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police kept vigilant on the Namaz prayers

जुमे की नमाज पर सतर्क रही पुलिस

Fri, 13 Nov 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police kept vigilant on the Namaz prayers
जुमे की नमाज पर सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन

शामली/कैराना। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रही। संवेदनशील इलाकों और धर्मस्थलों के आसपास पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की।
शुक्रवार को पुलिस जुमे की नमाज को लेकर शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रही। छोटी दिवाली पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों दिल्ली रोड, कैराना रोड, फव्वारा चौक, आजाद चौक, कलंदरशाह आदि में निगाह रखी।
विज्ञापन

कैराना में धर्म स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। सीओ जितेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पालिका मार्किट, चौक बाजार, जामा मस्जिद, कांधला तिराहे पर स्थित धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जुमे की नमाज के चलते सुरक्षा की दृष्टि से धर्म स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की गई है। इस दौरान कहीं पर भी नियमों का उल्लंघन व प्रतिबंधित चीजें दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed