फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police kept alert in the district on the Namaz prayers

जुमे की नमाज पर जिले में पुलिस रही अलर्ट

Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police kept alert in the district on the Namaz prayers
शामली दिल्ली रोड पर मदरसे के पास ड्रोन कैमरे से जानकारी लेते एसपी - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। अनलॉक-3 और अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने गश्त कर धर्मस्थलों के आसपास और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी की गई। ड्रोन कैमरे से भी निगाह रखी गई। लोगों ने अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की।
विज्ञापन

अनलॉक-3 में सामूहिक रूप से धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगी है। इसके साथ ही अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर जुमे की नमाज केे लेकर शुक्रवार को पुलिस सुबह से सतर्क रही। धर्मस्थलों और संवेदनशील इलाकों दिल्ली रोड तिमरसा, आजाद चौक, कलंदरशाह, पंसारियान आदि में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ शहर में गश्त कर नजर रखी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए सभी ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की। उधर, कैराना में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। कोतवाली प्रभारी ने चौक बाजार, ईदगाह रोड, कांधला तिराहा सहित अन्य स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की। कोतवाली प्रभारी ने जामा मस्जिद पहुंचकर शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन से मुलाकात की। कोतवाल ने कोरोना संक्रमण के चलते मस्जिदों में कम से कम लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने की मौलाना से अपील की। क्षेत्र की मस्जिदों में जुमे की नमाज चार या पांच व्यक्तियों ने ही पढ़ी। बाकी लोगों ने अपने घर में ही रहकर नमाज अदा की।

कैराना में जुमे की नमाज पर चौक बाजार में ड्रोन से निगरानी करती पुलिस

कैराना में जुमे की नमाज पर चौक बाजार में ड्रोन से निगरानी करती पुलिस- फोटो : SHAMLI

कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद के उपर से उडान भरता ड्रोन

कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद के उपर से उडान भरता ड्रोन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed