फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police Inspector calling, your son has been caught, if you want to free him, you will have to spend some money

UP: पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, आपका बेटा पकड़ा गया है, छुड़ाना है तो कुछ खर्चा करना पड़ेगा

Fri, 22 Mar 2024 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Police Inspector calling, your son has been caught, if you want to free him, you will have to spend some money
व्हाट्सएप स्कैम - फोटो : सोशल मीडिया
अगर व्हाट्सएप कॉल पर कोई अपने को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर बेटे को पकड़ने और फिर छोड़ने की एवज में रकम की मांग करता है तो सावधान हो जाइए। इसकी पहले सही जानकारी कर लें। साइबर के शातिरों ने लोगों से रकम की ठगी करने का नया तरीका निकाला है। पिछले तीन दिन में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ितों ने साइबर थाने पर शिकायत की है।
विज्ञापन


केस एक-
हनुमान रोड निवासी नगरपालिका के ठेकेदार सत्यवीर शर्मा के पास बुधवार करीब ढाई बजे व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। उसके दोस्त की उन्हें रेप के मामले में तलाश थी। हमने उन दोनों को पकड़ लिया। बेटे ने ही उनका नंबर देकर बात करने को कहा है।
विज्ञापन


'कॉल करने वाले ने एक युवक से बात कराई, जिसमें वह रोता हुआ कह रहा है कि उसे पुलिस से छुड़ा लो। सत्यवीर के मुताबिक कॉलर ने उन्हें एक नंबर देकर कहा कि अगर बेटे को छुड़ाना है तो उस नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दो। सत्यवीर ने अपने बेटे से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह अपने काम पर है और वह ठीक है। इसके बाद सत्यवीर शर्मा ने साइबर थाने पर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
दो दिन पहले नाला पटरी निवासी प्रदीप कुमार के पास व्हाट्सएप नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा है। उसने कहा कि एक मामले में उसका बेटा पकड़ा गया है अगर उसे छुड़ाना चाहते हैं तो 30 हजार रुपये की व्यवस्था कर लो। इसके बाद उन्हें एक नंबर दे दिया जाएगा, उस पर रकम भेज देना। प्रदीप ने बताया कि जिस समय कॉल आई, उस समय उसका बेटा उसके पास बैठा था। फर्जी इंस्पेक्टर बनकर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई।

व्हाट्सएप डीपी में वर्दी में लगा है फोटो
व्हाट्सएप पर जो कॉल आई है, उसकी डीपी पर शातिर ने पुलिस की वर्दी में फोटो लगा रखा है। इसके पीछे मकसद है लोग झांसे में जल्दी आ जाएं। साथ ही दोनों लोगों पर जिस नंबर से कॉल आई, उन नंबर के शुरू में 92 है।

 साइबर के शातिर लोगों से ठगी करने के नए-नए तरीके निकालते रहते हैं। व्हाट्सएप कॉल कर खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर परिजन को छोड़ने की एवज में खर्चा मांगने के मामले की शिकायत मिली है। इस तरह की कॉल से लोगों को सावधान रहना चाहिए। पहले सही जानकारी कर लें और किसी के झांसे में न आएं। -संजीव भटनागर, प्रभारी साइबर थाना।

झांसे में लिया और बाइक लेकर हुआ फरार
जिला बागपत के गांव बिड़ौली शाहपुर निवासी अंकित ने शहर कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह बड़ौत में एक दुकान पर खड़ा था। इसी समय अनजान युवक ने उससे पूछा कि कहां जाना, उसने बताया कि वह बाइक का चेन सैट बदलवाने आया है। उस युवक ने खुद को बाइक का मैकेनिक बताते हुए कहा कि वह शामली का रहने वाला है, सस्ते में चेन सेट बदल देगा। इसके बाद वह अनजान युवक उसके साथ बाइक पर बैठकर शामली आ गया।

शामली में दिल्ली अड्डे के पास अनजान युवक उससे थोड़ी देर के लिए बाइक लेकर चला गया और विश्वास में लेने के लिए मोबाइल नंबर बताया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसने मोबाइल पर कॉल करनी चाही तो वह स्विच ऑफ आया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed